दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में विदाई से पहले बहू पर जेठ की नियत बिगड़ गई। घर में बहू को अकेला पाकर आरोपित कमरे में घुसा और अश्लील हरकत कर कपड़े फाड़ डाले। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि उनका निकाह 28 अक्टूबर 2021 को हुआ था। लेकिन विदाई नहीं हुई थी। एक जून को वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसका जेठ हनीफ जबरन घर में घुस गया। उसे अकेला पाकर जेठ ने अश्लील हरकत की। कपड़े फाड़कर जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच उसके पिता कमरे में आए तो आरोपित जेठ भाग गया। बहू का आरोप है कि उसका जेठ अपराधिक किस्म का है। जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दुष्कर्म का यह पांचवा मामला है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपित हनीफ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता का नहीं चला पता
काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। नाबालिग के पिता ने इस संबंध में काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि बेटी घर से पड़ोस मे अपनी दोस्त से किताब लेने की बात कहकर गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031