What's Hot

पत्नी मना करने के बाद भी बार-बार मायके चली जाती थी। पति ने कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन पत्नी ने नहीं सुनी। इसके बाद पति ने दूसरा समाधान निकाल लिया। वो अपने घर सौतन ले आया। माने कि पति ने दूसरी शादी कर ली। अब बेचारी पहली पत्नी क्या करती… गृह क्लेश बढ़ा और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस परामर्श केंद्र पर पति ने अपनी व्यथा सुनाई तो पहली पत्नी ने कई आरोप भी लगाए। मामला डगरुआ थाना क्षेत्र का है। पहली पत्नी का आरोप था कि दूसरी शादी रचाने के बाद पति उसे मायके से लाने को तैयार नहीं है। पति का कहना था कि उनकी पहली पत्नी सौतन के साथ रहने को तैयार नहीं है और फिलहाल में उसके पास अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था नहीं है। वो नया घर बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है और घर बनाते ही पत्नी को ले आएगा। ऐसे में पहली पत्नी ने कहा कि वो जब तक ससुराल नहीं जाती है, तब तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह उन्हें भरण पोषण के लिए चाहिए। इस पर पति भी तैयार हो गया और इस संबंध में दोनों पक्षों ने बांड पेपर भी भरा। इसी के साथ मामले का निष्पादन किया गया। मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बस्ती के एक और पति-पत्नी के बीच का विवाद भी केंद्र में पहुंचा। इसमें पति का आरोप थाा कि पत्नी बिना बताए बार-बार भागकर मायके चली जाती है। इधर पत्नी का कहना था कि पति उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है। ग्रामीण पंचों के हस्तक्षेप से भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ। बाद में मरंगा पंचायत के मुखिया की सलाह पर यह विवाद केंद्र पहुंचा। केंद्र के हस्तक्षेप से मामले का निष्पादन हो गया। कस्बा थाना के मजगामा बस्ती में एक व्यक्ति के दो पत्नियों के बीच विवाद का निष्पादन भी केंद्र में हो गया। दोनों ने केंद्र को यह विश्वास दिलाया कि अब वे लोग साथ-साथ रहेंगे और घर में कोई विवाद नहीं होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31