रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति के हजारों शिक्षित युवाओं को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ में निवासरत अबूझमाडय़िा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, पंडो एवं भुंजिया वर्ग के 9623 युवाओं को मिलेगा लाभ। इन युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है-



















