What's Hot

आठ वर्षीय एक बच्चे ने रविवार को गलती से गोलियां चला दी. इसमें एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो साल की एक अन्य बच्ची घायल हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमेरिका के फ्लोरिडा के एक मोटल में लड़के के पिता ने बंदूक को अपने पेनसाकोला मोटल के कमरे की अलमारी में छिपाकर रखा था. एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही लड़के के पिता कमरे से बाहर निकले, उनके बेटे ने बंदूक ढूंढ ली और गोलियां चला दीं, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची घायल हो गई. बच्चियां उसके पिता की प्रेमिका की थीं. सिमंस ने कहा कि घायल बच्ची के ठीक होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि लड़के के पिता पर बन्दूक रखने, लापरवाही बरतने और सबूतों से छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 41,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31