एकतरफा इश्क का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यह मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मंदराज गांव का है, यहां एक युवक से बात करने से मना करना युवती को भरी पड़ गया. खबर है कि एकतरफा इश्क में पागल सनकी युवक ने युवती के घर में घुसकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इस बीच घर के लोगों ने जब आरोपी लडक़े को पकडऩे का प्रयास किया तो वह छत के रास्ते होकर भागने लगा और बिजली के तारों से टकराते हुए जमीन पर गिर गया. घायल लडक़े और लडक़ी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में परिजनों की शिकायत पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 307 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सराय मंदराज गांव के रहने वाले इस 20 वर्षीय लडक़े की गांव की ही एक लडक़ी से दोस्ती थी. इस बीच दोनो में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई, जिसके बाद लडक़ी ने लडक़े से बातचीत बंद कर दी थी. इससे गुस्साए युवक ने यह खोफनाक कदम उठाया. वहीं इस मामले में आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि यह मामला सुबह साढ़े दस बजे का है. लडक़ा और लडक़ी पहले से ही परिचित हैं. पता चला है कि लडक़ी ने लडक़े से बात करने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर लडक़े ने चाकू से लडक़ी पर हमला कर दिया. एसपी सिटी का कहना है कि दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031