राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या और हत्या के बाद हत्यारों द्वारा भविष्य में भी इस तरह की अमानवीय कार्य करने की धमकी के विरोध में 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रहेगा। छत्तीसगढ़ बंद का उक्त आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा किया जाना है और विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के उक्त छत्तीसगढ़ बंद को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया है, इसी अनुक्रम में दुर्ग जिला भाजपा को भी उक्त प्रदेशव्यापी बंद में अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए योगदान देना है। दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के नाते मैं जितेन्द्र वर्मा भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारीगण, संपूर्ण जिला कार्यकारिणी, दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों की संपूर्ण भाजपा कार्यकारिणी, मोर्चा-प्रकोष्ठों की जिला एवं मंडलों की समस्त टीम, सभी नगरीय निकायों के भाजपा पार्षदगण, भाजपा के समस्त पंचायत जनप्रतिनिधिगण से विनम्र अपील करता हूँ कि इस छत्तीसगढ़ बंद में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बंद को सफल बनाएं। छत्तीसगढ़ बंद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रत्येक मंडल के लिए जिला भाजपा पदाधिकारी जो मंडल संगठन के प्रभारी है, वे अपने प्रभार मंडल के सभी नगर, शहर और सभी गांव मोहल्ले को बंद करवाने हेतु कार्ययोजना करें तथा जरूरत के अनुसार स्थानीय निवासरत नेताओ को मंडल अध्यक्ष से बातचीत करके जिम्मेदारी देकर बंद के लिए संबंधित नगर/शहर/गांव का प्रभारी बनाएं। मंडल के संगठन प्रभारी अपने-अपने प्रभार मंडल में भाजपा और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से समन्वय करेंगे एवं मंडल ईकाई द्वारा प्रमुख व्यापारिक संगठनों तथा दुकानदारों से बंद में सहयोग प्रदान करने का निवेदन आज 1 जुलाई शुक्रवार को ही करना है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031