राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के विरोध में भाजपा, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर छत्तीसगढ़ स्वस्फूर्त बंद रहा। बंद का प्रदेश के जिलों में व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के सभी जिलों में दुकानें-बाजार, स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। बंद को चेंबर आफ कामर्स ने भी समर्थन दिया है। बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी की जा रही है। राजधानी में किसी भी तरह से शांति व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर संवेदनशील इलाकों में खास तैनाती की गई है। कुछ पॉइंट तय किए गए हैं। पुलिस ने क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई है। रिजर्व फोर्स की व्यवस्था रखी गई है। ताकि किसी प्रकार हालात बिगडऩे पर स्थिति से निपटा जा सके। एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अत्यावश्यक सेवाओं को छूट दी गई है इसलिए चालू है। वैसे अभी तक की स्थिति में बंद पूरी तरह से सफल है और शांति व्यवस्था बहाल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031