बरसात के मौसम में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी जी का जंजाल ये है कि गीले कपड़ों को कैसे सुखाया जाए. इतना ही नहीं गीले कपड़े अगर बारिश में भीग गए तो यह और भी बड़ी आफत बन जाती है क्योंकि उनमें से गंदी बदबू आने लगती है. जिससे छुटकारा पाना नामुमकिन सा हो जाता है. और अगर गलती से इन कपड़ों को पहन लिया जाए तो स्किन में इंफेक्शन होने का डर पैदा हो जाता है. तो आज हम आपकी इन्हीं परेशानियों को दूर करने आए हैं. आइए जानते हैं कि किन ट्रिक्स को अपना कर आप बरसात में भी अपने कपड़ों को बिल्कुल फ्रेश और इंफेक्शन फ्री बना सकती हैं.
बारिश के मौसम ऐसे रखें कपड़ों का ख्याल
बेकिंग सोडा और सिरका का करें इस्तेमाल
अगर बरसात में सर्फ के पाउडर से कपड़े धोने के बाद भी उसकी बदबू दूर नहीं जाती तो आप एक उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप कपड़े धोते वक्त कपड़े धोने वाले पाउडर के साथ पानी में थोड़ा सा सिरका या फिर बेकिंग सोडा मिलाएं. इससे बरसात में आने वाली बदबू दूर भाग जाएगी.

नींबू के रस से भी दूर होती है बदबू
मानसून के मौसम में कपड़े ठीक से सुख नहीं पाते जिसकी वजह से इनमे नमी बरकरार रहती है. और यही कारण है कि कपड़ो में बदबू आने लगती है. इस बदबू को दूर करने के लिए आप कपड़े धोते वक्त इसमें थोड़ा सा पानी में मिलाकर नींबू का रस डालें. इससे बदबू दूर हो जाएगी.

कपड़ों को एक जगह नहीं रखें
कभी भी बरसात में कपड़ों को एक साथ इक_ा कर के ना रखें. इससे कपड़ों में बदबू आने लगती है. बरसात के मौसम में हमेशा गीले कपड़ों को अलग अलग फैलाकर डालें. इससे बदबू तो दूर रहेगी ही साथ ही कपड़ों की नमी भी जल्दी दूर होगी.

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930