भटगांव नगर को जबसे शहरी नगर का दर्जा मिला है। तबसे लेकर आज तक नगर पंचायत भटगांव में स्थानीय लोगों को कर्मचारियों के रूप में नियुक्ति किया गया है। जिनकी वजह से नगर पंचायत का कोई भी कामकाज सही समय पर संचालन नहीं हो रहा है। क्योंकि यहां के कर्मचारी अपने आपको किसी अधिकारी से कम नहीं समझते है। इसके अलावा यहां वंशवाद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर यहां के अधिकांश कर्मचारियों की बात की जाये तो किसी जनप्रतिनिधि के संरक्षण पर नगर पंचायत में पदस्थ कर्मचारी के वंश से संबंधित लोगों को ही पदस्थ कर वंशवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नगर पंचायत भटगांव वंशवाद का अड्डा बनाता हुआ नजर आ रहा है, और इसी के चलते नगर पंचायत के कर्मचारी मनमानी करने में उतर जाते हैं और लापरवाह हो गये है। इससे नगरीय प्रशासन की व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। लेकिन जिम्मेदार लोग मौन है। जब तक स्थानीय कर्मचारियों की स्थानांतरण नहीं होगी तब तक यहां की व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सकता। यहां तक नगरवासी नगर पंचायत से जुड़े कामकाज के संबंध में जानकारी लेने पहुँचते हैं तो कर्मचारियों से संतोष जनक जवाब नहीं दिया जाता। उनके बातचीत करने का तौर तरीका सही नहीं रहता। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों से जुड़े लोगों को ही नगर पंचायत में कामकाज करने के लिये रखा जाता है। जबकि नगर में पढ़ें लिखे शिक्षित बेरोजगार लोग आज भी बेरोजगारी की दंश झेल रहें हैं। इन बेरोजगारों को अवसर नहीं मिल रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031