What's Hot

बिहार के गया में एक मां ने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। बेटी के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप है। गया में रहने वाली सावित्री देवी ने अपनी बेटी सपना की शादी 6 साल पहले की थी।

लेकिन बीते दो सालों से बेटी और दामाद में अनबन चल रही थी। दोनों को एक दूसरे की प्रिक नहीं थी और मायके के हस्ताक्षेप भी था जिस कारण से दोनों में लड़ाई चल रही थी। सपना की एक बेटी भी है जिसकी उम्र 3 साल है। वो अंतिम संस्कार की रस्म अदा नहीं कर सकती जिस कारण से सावित्री ने खुद अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया।

सपना के पिता की पहले हो गई थी मौत
सपना के पिता की मौत 8 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद सपना को उसकी मां सावित्री ने पाला और फिर 6 साल पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांदचौरा मोहल्ले के रहने वाले हेमंत चौधरी के साथ उसकी शादी कर दी थी।

शव को लेकर हुई थी बहस
सपना के गले में कई तरह के निशान थे। मां की शिकायत पर दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके पक्ष में विवाद हो गया था। हालांकि बाद में मां सावित्री ने बेटी का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। इस दौरान पंडितों ने कहा कि आप अपनी बेटी का अंतिम संस्कार अपने दूसरे बच्चों से करवा दो लेकिन सावित्री ने कहा कि वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार खुद करेगी।

दामाद से पूछताछ जारी
सावित्री ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही हैं। वहीं, सावित्री ने सपना की बेटी को भी अपने साथ लेकर आई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31