अमरावती उमेश कोल्हे की हत्या के पहले जितने लोगों ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले लोगों को धमकी दिए जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने नुपूर शर्मा के बयान को समर्थन देने वाले पोस्ट को वॉट्सऐप पर स्टेटस के रूप में लगाया था जिसके बाद उन्हें कई बार धमकी भरे फ़ोन आए. धमकी भरे फ़ोन के बाद धमकी देने वालों ने माफ़ी मांगने का वीडियो भी बनवाया और उसे वॉट्सऐप पर स्टेट्स लगावाया. ऐसी ही एक धमकी डॉक्टर राठी को आई थी जिसके बाद अब पुलिस ने अमरावती के निवासी डॉक्टर राठी का बयान दर्ज किया है. डॉक्टर राठी ने नुपूर शर्मा के बयान के समर्थन में वॉट्सऐप स्टेट्स लगाया था. बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप स्टेट्स लगाए जाने के उन्हें फ़ोन पर धमकी मिली और धमकी देने वाले ने खुद को रहबर हेल्पलाइन का सदस्य बताया था. रहबर संस्था उमेश कोल्हे की हत्या के मास्टरमाइंड इरफ़ान शेख़ की है. धमकी भरे फ़ोन के बाद डॉक्टर राठी ने माफ़ी मांगते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था.
नूपुर शर्मा का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वालों को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस ने उठाया ये कदम
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















