रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आलोक कटियार (प्थ्ै) की अध्यक्षता में क्रेडा प्रधान कार्यालय में भवनों में ऊर्जा की बचत एवं उद्योगों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा दिये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से संजीव जैन, मुख्य अभियंता, राजीव ज्ञानी, अधीक्षण अभियंता, श्री निहार रंजन साहू (परियोजना समन्वयक), श्री कुशल तिवारी (परियोजना समन्वयक), डॉ. प्रियंका पचौरी (परियोजना समन्वयक), ईसीबीसी सेल तथा च्।ज् सेल के सदस्य उपस्थित थे। चर्चा का मुख्य बिंदु प्रदेश को किस तरह से ऊर्जा दक्ष प्रदेश के रूप में विकसित किया जावे, इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सुझाव के आधार पर अधिक ऊर्जा खपत वाले उद्योगों में ऊर्जा दक्षता आधारित तकनीकों के क्रियान्वयन एवं भवनों में ऊर्जा संरक्षण के उपायों को लागू किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा बचत की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। प्रदेश में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा खपत को कम करने हेतु व्यावसायिक भवनों में ऊर्जा दक्षता लक्षित परियोजना ”ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता” तथा अधिक ऊर्जा खपत वाले उद्योगों में च्।ज् परियोजना की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
प्रदेश में आने वाले समय में निर्मित होने वाले भवनों में ऊर्जा संरक्षण के लिये केन्द्र द्वारा ”ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (एनर्जी कंसर्वेषन बिल्डिंग कोड-ईसीबीसी)” 2017 में संशोधित कर अधिसूचित किया जा चुका है। देश के दो केन्द्र शासित प्रदेशों सहित 21 राज्यों में इसका अनुपालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी ईसीबीसी को प्रदेश की जलवायु के अनुकुल एवं ऊर्जा आवश्यकता अनुसार संशेधित कर अधिसूचित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। क्रेडा इसके लिये राज्य द्वारा नामित नोडल एजेंसी है।
राज्य की ऊर्जा बचत के हेतु प्रतिबद्धता, वर्ष 2012-2019 के दौरान उद्योगों द्वारा ऊर्जा दक्षता का क्रियान्वन किये जाने पर अनुमानित 2.195 डपससपवद ज्वद व िव्पस मुनपअंसमदज ऊर्जा की बचत की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031