वैसे तो नींद में सपना देखना यह स्वाभाविक बात है, लेकिन किसी को महज सपने देखने के लिए इतनी खौफनाक सजा मिली यह बात समझ से परे है। दरअसल हुआ यूं कि पति को किसी गैर महिला को सपने में देखना भारी पड़ गया, पत्नी ने सोते हुए पति के उपर खौलता हुआ पानी डाल दिया जिससे वह काफी जल गया है। यह हैरान करने वाला मामला बोलिविया में हुआ। बोलिविया के ला पाज नाम के शहर में एक पत्नी ने अपने पति के ऊपर सिर्फ इसलिए खौलता हुआ पानी डाल दिया क्योंकि वह सोते हुए किसी दूसरी महिला के सपने देख रहा था। महिला ने जब पति पर खौलता हुआ पानी डाला तो उस वक्त वह काफी गहरी नींद में था। इस कारण पति का शरीर बहुत ही ज्यादा जल गया। किसी और महिला के सपने बुनने की पति को बहुत ही खौफनाक सजा मिली।
पति पर डाल दिया खौलता हुआ पानी
TN International की खबर के अनुसार, महिला खुद अपने पति पर खौलता पानी डालने के बाद इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने मुंह से पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस के सामने बताया कि उसका पति गहरी नींद में किसी दूसरी महिला के सपने देख रहा था और उसके लिए अपना प्यार बयां कर रहा था। वह वहीं पास में ही खड़ी थी। इसके बाद जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पति से कुछ नहीं बोला और चुपचाप किचन में गई। इसके बाद उसने पतीले में पानी को खौलाया। महिला ने बताया कि पानी जब खूब खौल गया तो वह उसे लेकर अपने पति के पास आई और नींद में सो रहे पति के शरीर पर उड़ेल दिया। महिला ने बताया कि उसका गुस्सा इसलिए बढ़ गया था, क्योंकि उसका पति नींद में किसी और के सपने देख रहा था। इस घटना में पति बुरी तरह जल गया और उसके पीठ, हाथ और कमर से नीचे के पूरे हिस्से में घाव हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला पहले भी अपने पति को शराब पिलाकर आग के हवाले करने की कोशिश कर चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930