रायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय रिसाली धनोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट द्वारा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं गृह मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यत छात्र छात्राओं में आज के दौर में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया। साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया जिसमे साइबर क्राइम यूनिट भिलाई के टी आई श्री संतोष मिश्रा जी एवं उनकी टीम श्री एस के चौबे तथा जावेद खान ने छात्र छात्राओं को आजकल मोबाइल मेसेजेस, ईमेल एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से घटित होन ेवाली विभिन्न प्रकार की ठगी के प्रकार के बारे में बताया एवं ऐसी घटनाओं से कैसे अपने आप को बचाना है तथा किसी के साथ अगर ऐसी घटना घटित हो जाये तो शिकायत कहाँ करनी है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ की शंकाओं का समाधान भी किया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रेमलता, निषी, निशा, भूमिकाश् जोशलिन, अर्चना, सीमा, काजल, निलेश्वरी, रेणुका, सिंधु, सुमन तथा प्रमोदिनी ने सुन्दर रंगोली बनाया तथा अनन्या शर्मा एवं रितिका पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के डायरेक्टर नलिन लुनिया, प्राचार्य डॉ एस रॉय, कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडेय, एस के सिंह, एम् एस लोधी, प्रवीण यादव, सुश्री संगीता पंडा एवं सुश्री माधुरी श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















