आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में कपल्स को एक दूसरे के लिए समय नहीं मिल पाता। ऑफिस के कामकाज और घर परिवार को संभालने के कारण रिलेशनशिप में रोमांस कम होने लगता है। हालांकि कुछ छोटी छोटी चीजें करके आप रिश्ते में प्यार और एक्साइटमेंट बनाए रख सकते हैं। हफ्ते भर में भले ही कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने पार्टनर को वक्त न दे पाएं लेकिन हफ्ते के आखिर में वीकेंड पर जब आपका पार्टनर कामकाज से फ्री हो जाए तो आप उनके साथ यादगार समय बिता सकते हैं। बारिश का मौसम है, इस मौसम में पार्टनर के साथ वक्त बिताना और अधिक रोमांटिक बन सकता है। शादीशुदा कपल्स हों या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वीकेंड में पार्टनर के साथ स्पेशल छुट्टियां बिताने के कुछ आसान से टिप्स अपनाकर अपने रिश्ते में रोमांस और उत्सुकता को बढ़ा सकते हैं। चलिए जानें पार्टनर के साथ वीकेंड प्लान करने के टिप्स।
बाहर घूमने जाएं
आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव, वॉटर पार्क या पास के ही किसी हिल स्टेशन पर वीकेंड पर कपल्स जाकर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर किसी ट्रिप पर शहर से बाहर नहीं जा सकते है तो शहर में ही पार्टनर संग हैंगआउट करें। बाहर लंच पर या मूवी देखने, किसी पार्क में आप जाकर एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएं।
मिलकर करें कुकिंग
घर पार्टनर घर पर ही छुट्टी मनाना चाहता है तो उनके साथ घर पर ही कुछ मजेदार कर सकते हैं। आप घर पर पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं। उन्हें भी कुकिंग में अपने साथ शामिल करें। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं।
थोड़ी बातें हैं जरूरी
हफ्ते भर में कामकाज के कारण हो सकता है कि आप दोनों के बीच एक दूसरे से जुड़ी बातें न हो पाए। इसलिए जब वीकेंड में पार्टनर की छुट्टी हो तो दोनों शाम के वक्त बालकनी या छत पर सुहाने मौसम में चाय या कॉफी लेकर बैठ जाएं और खुलकर बातें करें। हालांकि ये बातें शिकायतों में न बदलें, इस बात का भी ध्यान रखें।
कपल पार्टी
आप दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए घर पर ही डिनर या डांस पार्टी रख सकते हैं। जिसमें चाहें तो सिर्फ आप दोनों शामिल हों या अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। यहां आप कैंडल लाइट डिनर करें और रोमांटिक गाने लगाकर डांस कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31