अमलेशवर । महादेव घाट मे स्थित अमलेशवर जो कि अब अपनी घनी आबादी के कारण से पहले जनपद पंचायत फिर अब नगर पालिका बन गया हैं । जहाँ इस नवीन शैक्षणिक सत्र से शासन द्वारा चयनित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिन पालकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है वे सभी आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेज सहित (आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र ,निवास (बिजली बिल) प्रमाण पत्र, बीपीएल सर्वे सूची 2011, अंकसूची, दुलारी महतारी योजना हेतु COVID मृत्यु प्रमाण पत्र) कल दिनांक 13/07/ 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण की जा सके । दस्तावेज की अनुपलब्धता पर प्रवेश आवेदन निरस्त हो जाएगा। संस्था के प्राचार्य श्री मति नीता गुप्ता एवं प्रभारी शिक्षिका श्रीमती किरण चंद्राकार ने पालको को अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश के लिए आन लाइन पंजीयन कराकर हार्ड कापी सहित बच्चों का मूल शैक्षणिक दस्तावेज विद्यालय मे शिघ्र जमा करने की गुज़ारिश किये हैं, जिससे की बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया शासन के नियमानुसार शिघ्र संचालित किया जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930