रायपुर। कहते है शक नामक बीमारी का कोई इलाज नहीं है, एक बार यह बीमारी जिसे लग जाये वह या तो किसी को मार देता है, या तो खुद मर जाता है, या तो किसी को मारकर खुद भी मर जाता है। कुछ इसी तरह का एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है जहां एक प्रेमी ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब 12 साल से प्रेम संबंध रहा, लेकिन इस प्रेम संबंध पर शक भारी पड़ गया। और इस संबंध का दुखद अंत हो गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम फेकारी के निवासी थे। महिला का नाम अर्चना साहू है। वह करीब 5 साल से डायल-112 में काम कर रही थी। आरोपी कमलेश साहू से उसका प्रेम संबंध था। युवक दुर्ग के बिजली विभाग में ठेके पर काम करता था। दोनों अविवाहित हैं। पुलिस को आरोपी के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों के बीच 12 साल से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। अर्चना पुरानी बस्ती के बंधवापारा में किराये के मकान पर रहती थी, जहां कमलेश का आना-जाना था। अर्चना के दूसरे व्यक्ति से संबंध को लेकर युवक ने हत्या की है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर थाना की टीम तत्काल पहुंची। तड़के सुबह 4 बजे अर्चना साहू की हथौड़े व ब्लेड मारकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमलेश ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान अर्चना को बचाने व मृतक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कमलेश ने कमरा बंद कर लिया था। पुलिस जब पहुंची तब कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर खून से लथपत युवती की लाश पड़ी थी। युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031