वॉटर रिचार्जिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई. मामला, मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की सत्यदेव कॉलोनी का है. पिछले वर्ष नगर निगम ने कॉलोनी के बगीचे में कुंए के आकार का वॉटर रिचार्जिंग के लिए एक गड्ढा बनवाया. इसी गड्ढे में 12 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने गड्डे के चारों ओर बाउंड्री बनवाना जरूरी नहीं समझा और इस लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान दे कर चुकाना पड़ा. कॉलोनी के निवासीयों ने बताया कि घर के बाहर खेलते-खेलते बच्चे गार्डन में चले गए, जहां वॉटर रिचार्जिंग के लिए बनवाये गए गड्डे में तीन बच्चे पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गए. समय रहते दो बच्चों आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया लेकिन एक बच्चा दल-दल में फंस गया और काफी समय मशक्कत के बाद गड्डे से बाहर निकाला गया. तब तक बहुत देर हो चुकी थी, गड्ढे के पानी में डूबने की वजह से 12 वर्षीय युग की मौत हो गई.
Related Posts
Add A Comment



















