दुर्ग। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।उनकी उपस्थिति में होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित सांसद एवं विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव एवं दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी सम्मिलित हुए। उन्होंने भी उनका स्वागत किया।इस बैठक में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मतदान को लेकर गहन चर्चा हुई।

उनकी उम्मीदवारी को लेकर जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आजाद भारत के बाद देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला को एन डी ए ने उम्मीदवार घोषित किया है जिससे समूचे भारत देश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ साथ सभी समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल है यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। पूरे देश में सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 32 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति वर्ग की है। जिनकी भावनाओं का सम्मान पहली बार किसी राजनीतिक दल ने की है तो वह है भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच का यह ज्वलंत उदाहरण है जिसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखा है। सामान्य से गांव में जन्म ली गांव में पली-बढ़ी ,विधायक बनने के साथ साथ साथ उड़ीसा सरकार में मंत्री एवं झारखंड राज्य की राज्यपाल पद तक का सफर तय किया है। आज उन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद के लिए एन डी ए ने उम्मीदवार घोषित किया है जो कि इतिहास के पन्नो पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930