रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ। सत्र का पहले ही दिन सिंहदेव के इस्तीफे के मामले से सदन गूंज उठा। इस मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के कारण पहले सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई, लेकिन इसके बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से जवाब की मांग पर जमकर हंगामा किया जिसके सदन का माहौल हंगामेदार रहा। इसे देखते हुए सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कल तक के लिए स्थगित कर दी है।
सिंहदेव के इस्तीफे मामले से गूंजा सदन, मुख्यमंत्री से जवाब की मांग पर विपक्ष का जोरदार हंगामा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















