एक पत्नी ने अपने पति के सिर से आशिकी का भूत उतारने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग देखते रह गए। दरअसल पति पत्नी आपसी लड़ाई के बाद सुलह के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली तहसील पहुंचे थे। लग तो रहा था कि दोनों समझौता करना चाह रहे हैं लेकिन जैसे ही दोनों ने एक दूसरे को देखा वैसे ही दोनों आपस में झगडऩे लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे पर झपट पड़े। इसके बाद तो महिला ने अपनी चप्पल उतारी और अपने पति के सिर पर चप्पलों की बारिश कर दी। इस बीच दोनों पक्ष के लोग भी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता देख कोर्ट रूम के बाहर भीड़ लग गई। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। इस बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक थाने में बिठाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। गौरतलब है कि इसी तरह का एक और मामला पिछले दिनों यूपी के सहारनपुर में भी देखने को मिला था जहां एक पति अपनी शादीशुदा पत्नी को छोड़कर दूसरी औरत के चक्कर में पड़ा हुआ था, जब महिला को अपने पति की करतूत पता चली तो उसने बीच बाजार अपने पति की धुनाई कर दी थी। महिला ने अपने पति को इतना मारा था कि उसके मुंह और सिर से खून निकलने लगा था। ये घटना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031