रायपुर। छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली तिहार की समस्त छत्तीसगढिय़ों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकिता वर्मा, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने छत्तीसगढ़ के समस्त छत्त्तीसगढिय़ों को दिये बधाई एवं शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। सावन मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार वास्तव में प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण का लोकपर्व है। हरेली के दिन किसान अच्छी फसल की कामना के साथ धरती माता का सभी प्राणियों केे भरण-पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं। सभी लोग बारिश के आगमन के साथ चारो ओर बिखरी हरियाली और नई फसल का उत्साह से स्वागत करते हैं। हरेली पर्व को छोटे से बड़े तक सभी उत्साह और उमंग से मनाते हैैं। लोग पारंपरिक तरीके से गेड़ी चढ़कर खुशियां मनाते हैं। माना जाता है कि बरसात के दिनों में पानी और कीचड़ से बचने के लिए गेड़ी चढऩे का प्रचलन रहा है, जो समय के साथ परम्परा में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर किया जाने वाला गेड़ी लोक नृत्य भी छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। हरेली में लोहारों द्वारा घर के मुख्य दरवाजे पर कील ठोककर और नीम की पत्तियां लगाने का रिवाज है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार अनिष्ट से बचे रहते हैं।
हरेली पर समस्त छत्तीसगढिय़ों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की बधाई एवं शुभकामनाएं…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















