उचित मूल्य दुकान संकनपल्ली एवं पुसगुड़ी का माह जुलाई 2022 आबंटन का खाद्यान्न चावल 217.02 क्विंटल, शक्कर 4.42 क्विंटल, चना 8.84 क्विंटल तथा गुड़ 8.84 क्विंटल प्रदाय हेतु बीजापुर से परिवहनकर्ता श्री मनीष सिंह ट्रक क्रमांक सीजी 17 जीए 1949 में लोड कराकर वाहन चालक द्वारा ग्राम संकनपल्ली ले जाया जा रहा था, किन्तु संकनपल्ली से पूर्व मेटूपल्ली के पहाड़ी नाले को खाद्यान्न से भरी ट्रक पार नहीं कर पायी एवं बारिश के कारण पहाड़ी नाले का जलस्तर बढ़ने से ट्रक खाद्यान्न सहित नाले में बह गयी। उक्त घटनाक्रम में जो पीडीएस राशन सामग्री का नुकसान हुआ है। उक्त सामग्री की क्षतिपूर्ति की राशि 8 लाख 84 हजार 693 की वसूली परिवहनकर्ता श्री मनीष सिंह से विभाग द्वारा किया गया एवं 29 जुलाई 2022 को उक्त दोनो दुकानों में भण्डारण पूर्ण कराकर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को माह जुलाई 2022 के खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।
ट्रक खाद्यान्न सहित नाले में बह गयी, परिवहनकर्ता से की गई पीडीएस क्षतिपूर्ति राशि की वसूली
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















