वैसे तो बदलाव लड़के और लड़की दोनों के जीवन में आता है लेकिन एक लड़की शादी के बाद अपना परिवार, माता पिता को छोड़कर अपने पति के परिवार में जा रही होती है। ऐसे में नए परिवार, वहां के रहन सहन, माहौल में ढ़लने में उसे वक्त लग सकता है। कई बार शादी के बाद लड़कियां जाने आने कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसके कारण पति या ससुरालवालों के साथ सामंजस्य बिठाना कठिन हो जाता है। शादी के शुरुआती दिनों में नवविवाहिता की छोटी सी लापरवाही और गलती रिश्ते को कमजोर बना सकती हैं। पति और ससुरालवालों से मनमुटाव की स्थिति आ जाती है और शादी का बंधन मजबूत होने से पहले ही विवाद होने लगते हैं। ऐसे में हर लड़की को पता होना चाहिए कि शादी के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। शादी से पहले लड़कियों की प्राथमिकताएं जो होती हैं, जरूरी नहीं कि शादी के बाद भी उनकी प्राथमिकता वही हो। शादी के पहले तक लड़कियां नौकरी, दोस्ती, मायके पर अधिक ध्यान देती हैं। लेकिन शादी के बंधन में बंधने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, उन्हें पति और ससुरालवालों पर भी ध्यान देना होता है। हालांकि अगर लड़की शादी के बाद पति या ससुराल से पहले, मायके, नौकरी या दोस्ती को महत्व देती है, तो यह उनकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। शादी से पहले तक लड़की अपने घर में मनमुताबिक रहती है। लेकिन शादी के बाद पति की कमाई को खर्च करते समय बजट या परिवार की जरूरत का ध्यान रखना होता है। बिना सोचे समझे पैसों का इस्तेमाल, नादानी में पति की सैलरी खर्च करना वैवाहिक जीवन की शुरुआत में ही गलत कदम बन जाता है। शादी के शुरुआती दिनों में पति से कीमती चीजों की मांग करना भी लड़कियों की बड़ी गलती होती है। शादी विश्वास और प्रेम का रिश्ता है। ये प्रेम पति और उनके परिवार दोनों से करना होता है। शादी के शुरुआती दिनों में अगर लड़की अपने पति से प्रेम नहीं जताती या ससुरालवालों से अच्छे से बात नहीं करतीं, तो उनके रिश्ते में ग्रहण लग जाता है। भले ही वक्त के साथ आप पति व उनके परिवार को समझने लगे और अपना लें लेकिन पार्टनर के दिल में इस बात का मलाल रहेगा कि आप उनके प्यार नहीं करतीं और उनके परिवार का सम्मान नहीं करतीं। शादी के शुरुआती दिनों में लड़की को ससुराल में अपना इंप्रेशन अच्छा बनाना चाहिए, ताकि हर कोई खुश रहें। हालांकि ससुरालीजनों की बुराई या शिकायत करना, नकारात्मक बाते करना शादीशुदा जीवन के लिए भूल बन जाती है। इसलिए नकारात्मक रवैये को छोड़कर पति और ससुराल वालों के सामने एक आदर्श पत्नी व बहु बनने का प्रयास करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031