बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति अपने ही परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के खुदकुशी किये जाने की भी खबर है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुदकुशी की है या यह एक हादसा है यह अभी कहा नहीं जा सकता क्योंकि कहा जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। आरोपी की मौत के साथ ही हत्या के कारण और रहस्य भी दफन हो गए। घटना बिलासपुर जिले के ग्राम मनियारी की है जहां एक युवक ने मां-बाप, दो भाई और एक बहन को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि आरोपी युवक सनकी था और मानसिक अवसाद में उसने ये वारदात की है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 3 बजे की है। आरोपी रोशन ने सबसे पहले अपने पिता रूपदास 45 वर्ष, मां संतोषी बाई 40, भाई रोहित 20, बहन कामिनी 18, भाई ऋषि 15 की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की। इसके बाद आरोपी रोशन 22 वर्ष एक गाड़ी के सामने खुद कूद गया। जिससे उसका सिर कुचल गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। प्रथम दृष्टिया मृतक के मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने का संदेह हो रहा हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930