क्रिमीनल गैलरी में आदतन अपराधियों का पूरा डाटाबेस तैयार किया गया है. ताकि भविष्य में घटित होने वाले अपराधों में अपराध की प्रवृत्ति के आधार पर पीड़ित को क्रिमिनल गैलरी का अवलोक न कराया जा सके. जिससे पीड़ितों को गैलरी दिखाकर अपराधियों की पहचान की जा सकती है.  राजधानी रायपुर में एक ऐसी गैलरी बनाई गई है. जिसमें अपराधियों से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक पर ही मिल जाएगी. रायपुर के गंज थाना परिसर स्थित एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट कार्यालय में क्रिमिनल गैलरी का शुभारंभ किया गया है. जिसमें जिले के ऐसे अपराधी जो लगातार अलग-अलग अपराधों में संलिप्त रहते है. जिसमें अन्य राज्यों के भी अपराधी शामिल है, उनकी फोटो व अन्य जानकारियों को शामिल करते हुए एक गैलरी बनायी गई है. जिसे क्रिमीनल गैलरी का नाम दिया गया है.

इसके साथ ही अपराधों की घटना में सीसीटीवी कैमरो के फुटेज से प्राप्त होने वाले अज्ञात आरोपियों का भी मिलान क्रिमिनल गैलरी से करते हुए आरोपियों की पहचान करने में सहायता ली जाएगी. वर्तमान में अब जो भी आरोपी पकड़े जाएंगे उनकी भी फोटो क्रिमिनल गैलरी में समय-समय में जोड़ी जाएगी. यह क्रिमिनल गैलरी छत्तीसगढ़ का पहला क्रिमिनल गैलरी है. जिसमें अपराधियों की फोटा उनके नाम सहित रहने वाले स्थान के साथ पूरी जानकारी एकत्र की गई है. गौरतलब है कि अक्सर देखा जाता है कि घटना के बाद अपराधियों की पहचान कराने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं. वहीं पीड़ित लोग भी अपराधियों को नहीं पहचान पाते, ऐसे में पुलिस अज्ञात आरोपियों पर की केस दर्ज करती थी. लेकिन अब फोटो गैलरी में जिले के जितने बड़े आदतन अपराधी है, उनकी फोटो से पहचाना जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031