What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति का प्रदेश उप कार्यालय सीएचएन 145, सड़क नंबर 7, चंद्रनगर भिलाई में बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ला. एसएन पटेल द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किया जायेगा। इस अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम उपरांत प्रदेश उप कार्यालय का उद्घाटन फिर त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष ला. एसएन पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बीजे आनंद की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के बतौर छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र बघेल, प्रदेश महासचिव एमए कुरैशी, प्रदेश सचिव अधिवक्ता पल्लवी दास, प्रदेश सचिव पीके कौशिक, प्रदेश संयुक्त सचिव सुनीता बेक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पूणेग्श्वरी बघेल, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग (महिला) बी.शोभा, संभागीय अध्यक्ष (महिला) सरोज बेन सोलंकी, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग (महिला ग्रामीण) अधिवक्ता गौरी चक्रवर्ती, संभागीय अध्यक्ष रायपुर चंद्रकांत भाई सोलंकी, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग लवी.वी. पटेल, संभागीय अध्यक्ष बस्तर नवीन इक्का, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर एएल पटेल, संभागीय अध्यक्ष अंबिकापुर अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से समिति के जिला अध्यक्ष रायपुर तौफीक खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग अधिवक्ता शोकी यादव, जिला अध्यक्ष दुर्ग महिला श्रीमती मानसी सिंह, जिला अध्यक्ष रायपुर महिला श्रीमती सीमा टूटेजा, जिला अध्यक्ष रायपुर महिला ग्रामीण श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर सहित समस्त जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी श्रीमती सुनंद गजभिये, श्रुति सिंह, वरूण शर्मा, रामअवतार वर्मा, हीरालाल वर्मा, अजय कुमार झारिया, हसनात खान, जीपी कुशवाहा, नौशाद खान, अजीत साहू, जमीर अहमद, अशोक सिंह, मुनव्वर खान, बसंत दुबे, रामपलट जायसवाल, बृजभान पटेल, आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस पावन अवसर पर छग प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छग राज्य विद्युत कर्मचारी संघ के समस्त प्रांतीय, संभागीय, जिला नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930