कोरबा बालको : आज शिव सेवा फाउंडेशन ग्राम स्वराज शिव नगर रूमगरा में स्वच्छता अभियान चलाया। बीच मुहल्ले के पास सामुदायिक भवन एवं ट्रांसफार्मर है, जहा बारिश के दिनों जंगल झाड़ियां बड़ी हो जाती है। जिससे ट्रांसफार्मर की मरम्मत एवं फॉल्ट चेक करने में विद्युत कर्मियों को बहुत समस्या हो रही थी, तथा सामुदायिक भवन प्रांगण में छोटा मोटा कार्यक्रम में भी बाधा आ रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए आज शिव सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने मिलकर इस स्थान की कचड़े एवं घास छिलाई के साथ साफ सफाई कार्यक्रम किया। संगठन के अध्यक्ष ने आसपास के लोगो से आग्रह किया कि कृपया हर कोई अपनी जिम्मेदारी ले उनके घर के आसपास साफ सफाई रखे । अगर मुहल्ले की छोटी मोटी टोली ऐसा साफ सफाई कार्य करना चाहेगी , उस स्थिति में शिव सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। अध्यक्ष संतोष बहादुर ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के रविवार को हमारे द्वारा स्वच्छता, वृक्षारोपण , सड़क मरम्मत कार्य किया जाता है , आप भी इस नेक कार्य में सम्मिलित हो सकते है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















