जिला भाजपा अध्यक्ष ने दुर्ग शहर के चारों मंडलों में बैठक लेकर तिरंगा यात्रा की कार्य योजना पर किया पदाधिकारियों से विचार विमर्श

दुर्ग। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग शहर में सभी 60 वार्ड में पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा दुर्ग शहर के गली मोहल्लों में घर घर जाकर आम जनता से स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह करेगी। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर के चारों मंडलों में तिरंगा यात्रा के माध्यम से पैदल मार्च करते हुए अधिकतम घरों में जाकर जनता से यह अपील की जाएगी कि वह अपने अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाकर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दे और स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा दुर्ग शहर में चार दिन निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सदर मंडल से पैदल यात्रा प्रारंभ की जाएगी, इस दिन चंडी मंदिर में पूजा अर्चना और शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात सदर मंडल में सभी वार्डों में पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा का श्रीगणेश होगा। इसके बाद 10 अगस्त को चंडी शीतला मंडल, 12 अगस्त को पटरीपार सिकोला मंडल तथा 13 अगस्त को बोरसी कसारीडीह मंडल में यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा प्रतिदिन 8 से 10 घंटे लगातार होगी। तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात भी की जाएगी। इस अभियान को लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के द्वारा गुरुवार को दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों की पृथक पृथक बैठक लेकर तिरंगा यात्रा के आयोजन की कार्ययोजना के बारे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया और तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग व्यवस्थाओं हेतु कार्य विभाजन भी किया गया। आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर इस वर्ष देशभर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आव्हान पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस अभियान को मिशन मो? में करते हुए घर घर तिरंगा फहराने लोगो के प्रेरित करने स्वतंत्रता दिवस तक व्यापक कार्यक्रम करने के निर्देश दिए है इसी क्रम में आज जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की उपस्थिति मे शहर विधान सभा क्षेत्र के चारो मंडलो में क्रमवार बैठक हुई जिसमें प्रत्येक वार्डो में घर घर जाकर आजादी का महत्व बताने 9 अगस्त से पद यात्रा प्रारम्भ करने के निर्णय लिया गया सर्वप्रथम शहर के चंडी शीतला मंडल व गंज पारा सदर मंडल में बैठक सम्पन हुआ इस बैठक में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, मंत्री दिनेश देवांगन, कार्यक्रम प्रभारी अनूप गटागट, विनायक नातू, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव मंडल महामंत्री विजय ताम्रकर, बंटी चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में पहुचे जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया ततपश्चात बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव मना रहे है इस काल को यादगार बनाने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक नागरिको को हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है और प्रधानमंत्री जी के इस अभियान से आमजन को जोडऩे व देशभक्ति का माहौल बनाने भाजपा 9 अगस्त से 15अगस्त तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए है जिसके तहत शहर में हर घर तिरंगा अभियान से जोडऩे 9 अगस्त को नगर के सिद्धपीठ चण्डिका मंदिर से पदयात्रा प्रारम्भ किया जाएगा जो शहर के सभी मंडलो में चलाया जाएगा जिसके माध्यम से कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत वातवरण बनाने लोगो के घर जाकर 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करेंगे वही सुबह कार्यकर्ताओ द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी यह क्रम स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या तक चलेगा बैठक को पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर दुर्ग विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी जिला सह प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन जिला सह प्रभारी मंत्री दिनेश देवांगन कार्यक्रम विधानसभा सहप्रभारी अनूप गटागट, विधानसभा सह प्रभारी विनायक नातू ने भी सम्बोधित किया। बैठक में कार्यालय मंत्री नीरज पांडे, गजेंद्र यादव किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री, डॉ सुनील साहू मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान,उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव,श्यामा साव गुलाब वर्मा,ओमप्रकाश सेन द्वारिका साहू कलिंदरी साहू,ममता जैन,मनहरण देवांगन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन, कुणाल मिश्रा, मंत्री वीरेन्द्र तंना, मीडिया प्रभारी आसिफ़ अली सैय्यद, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा यादव,दीपक सिन्हा महामंत्री गोपु पटेल,ईश्वर देवांगन,महिला मंडल अध्यक्ष शीतल जाँगिड़,उपाध्यक्ष मीनाक्षी महोबिया,कृष्णा निर्मलकर,कुंदन साहू गीता राजपूत, रेणुका देवांगन,कोषाध्यक्ष सोनिका रेवतकर, सदस्य दिनेश्वरी तूरकर, गीता सोनी, प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी कमलेश फेकर, मंडल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कृष्णा चन्द्राकर,रितेश सोनी,मंडल अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ रंजित रावत,अंबिकेश पाण्डेय, राम लोचन तिवारी, कुंदन साहू, महेंद्र यादव, विजय साहू, दीपेन्द्र देशमुख के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031