संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में ” बस्ता रहित दिवस पर रक्षाबंधन के पूर्व ” राखी बनाओ एवम पूजा की थाली सजाओ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया । बच्चों ने अनुपयोगी सामग्रियों का बहुत अच्छे ढंग से उपयोग करते हुए राखी का निर्माण किया , राखी बनाने के लिए चांवल , दाल , साबूदाना , ड्राइंग शीट , कलर पेपर , धागा , ऊन , का उपयोग किया गया तथा बहुत ही आकर्षक राखियां बच्चों द्वारा तैयार किया गया ।

इसी प्रकार पूजा की थाली सजाने के लिए बच्चों ने फूल , पत्ती , दीया , सहित आसपास के वेस्टेज मटेरियल का उपयोग करते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में बस्ता रहित दिवस पर बच्चों के सह संज्ञानात्मक विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को सामने लाया जा सके , एवम पाठ्यपुस्तक के अलावा जिस क्षेत्र में बच्चे की रुचि है उनके अनुरूप उन्हें आगे बढ़ाने प्रोत्साहित किया जा सके । उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गए राखी एवम थाली सजावट की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानपाठक कौशल प्रसाद चौबे , शिक्षिका-श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , शिक्षक कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , ललित कुमार बिजौरा उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031