कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिम में वर्क आउट करते समय वह ट्रेड मिल पर गिरकर घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया है और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया है। एम्स के कार्डियोलॉजी में डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हैं तो उनके करोड़ों फैंस उनकी सलामती की दुआ में जुटे हैं। यूपी के कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव अपने खास अंदाज और बेहद सहजता के साथ लोगों को लोटपोट करने के लिए करोड़ों लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। टीवी शो, स्टेज शो के अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराए गए भर्ती
Previous Articleहोटलों, मिठाई की दुकानों और किराना दुकानों में प्रशासनिक दबिश
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















