हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति हेतु आम जनों को प्रेरित करने का अभियान

दुर्ग। स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है शनिवार को लगातार तीसरे दिन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्यक्रम लोकसभा सांसद विजय बघेल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला अभियान प्रभारी लाभचंद बाफना जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर की अगुवाई में पटेल चौक दुर्ग के आस पास एवं नया बस स्टैंड दुर्ग में सघन रूप से किया गया।

व्यवसायियों और ऑटो रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंग का कपड़ा नहीं है बल्कि यह भारत की अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। राष्ट्र के लिए अनगिनत कष्ट सहते सहते स्वयं को बलिदान करके वीरगति प्राप्त करने वाले सपूतों की संघर्ष गाथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के पीछे छिपी है। विजय बघेल ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाने का आव्हान किया है और इसी आव्हान के तहत हर घर तिरंगा फहरे और देश का हर परिवार अमृत महोत्सव में स्वयं अपनी भागीदारी देकर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञ भाव रखते हुए राष्ट्र प्रेम का संदेश दे, जिसके कारण पूरा देश एक सूत्र में बंधा हुआ दिखाई दे यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है।

हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी लाभचंद बाफना ने कहा कि प्रत्येक भारतीय अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज पर गर्व करता है स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर इस गर्व के भाव को प्रत्येक नागरिक अपने घर में तिरंगा ध्वजारोहण कर व्यक्त करेगा तो पूरे देश में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र गौरव का वातावरण निर्मित होगा जिससे निकला हुआ संदेश हमारे सामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय एकता को बल प्रदान करेगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि हमारी आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता अधिकार के रूप में मिली है लेकिन हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों की अत्याचार भरी गुलामी को लंबे समय तक झेला है, इस लंबी गुलामी के दौरान देश को आजाद कराने के लिए रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, कुंवर सिंह, मंगल पांडे, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, वीर नारायण सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, खुदीराम बोस, सुभाष चंद्र बोस, सरदार उधम सिंह, हेमू कालानी, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल, लचित बोरफुकान, जैसे अनगिनत बलिदानियों ने अपने प्राणों के साथ-साथ अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ऐसे बलिदानियों का स्मरण करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतु स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाते हुए सभी नागरिक अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा चलाए जा रहे ध्वज वितरण कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, लाभचंद बाफना, जितेन्द्र वर्मा, उषा टावरी, ललित चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, संतोष सोनी, अनूप गटागट, दीपक चोपड़ा, मनोज अग्रवाल, गजेंद्र यादव, सतविंदर सिंह, हेमंत गोयल, नरेश तेजवानी, अरविंदर सिंह खुराना, मनमोहन शर्मा, डॉ बालमुकुंद देवांगन, हिमा साहू, हिमांशु शुक्ला, प्रकाश साहू, अजय भट्ट, मदन वाढई, अमर भोई, बानी सोनी, संजय सिंह, विनायक नातू, अजय चंद्राकर, भोम राज जैन , दिलीप साहू , केवल देवांगन, वासु वर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031