बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के करगीकला डंगनियापारा निवासी रविदास सरकंडा के लिंगियाडीह में किराए के मकान रहते हैं और बीएसएनएल कार्यालय में कार ड्राइवर हैं। बीते 10 अगस्त की शाम 6.30 बजे वे मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी अनिता के साथ गोल बाजार राखी खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। त्योहार होने के कारण गोल बाजार मार्ग पर काफी भीड़ लगी थी। इसी दौरान मसानगंज निवासी कार चालक अब्बास सेफ ने अपनी कार को गलत ढंग से खड़ा कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इस बीच रविदास मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उनके साथ पत्नी व छोटे बच्चे भी थे।

अब्बास ने गाड़ी से उतरकर जबरन रविदास से मारपीट शुरू कर दी। कार के अंदर से बेसबाल स्टिक निकालकर हमला कर दिया। पीड़ित युवक की पत्नी अनिता ने बीच बचाव किया। तब आरोपित उनके साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद आरोपित कार चालक फरार हो गया। घटना के दौरान आरोपित के हाथ में बेसबाल स्टिक देखकर आसपास के लोग घबरा गए। इस दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपित कार चालक अब्बास को गिरफ्तार किया है। दोपहर 12 बजे आरोपित का पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया।

घटना के तीन दिन बीच बाजार मारपीट कर दहशत फैलाने वाले युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद कोतवाली सक्रिय हुई। आरोपित अब्बास की खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार को सुबह आरोपित अब्बास को गिरफ्तार किया। दोपहर को जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया।

कार चालक आरोपित युवक बेसबाल निकालकर रविदास के साथ मारपीट की। तब रविदास की पत्नी व चार वर्षीय बच्चे हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। इसके बावजूद आरोपित कार चालक जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित की पत्नी व बच्चे घबरा गए थे। इसके बाद आरोपित युवक कार से भाग गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031