रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी और रुचिर गर्ग तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन को सीएम ने नये दायित्व और जन्मदिन की दी बधाई
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















