रायपुर | सैनिक मिलिट्री नवोदय क्लासेस गोस्वामी सर साहू सर रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख डी.पी गोस्वामी तथा सीके साहू सर ने ध्वजारोहण कियाl तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झंडा गीत प्रस्तुत किया | मुख्य अतिथि डीपी गोस्वामी ने स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय भूमिका निभाने वाले भारत मां के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान से आज के विद्यार्थी प्रेरित होकर देश को उन्नति के उच्चतम सोपानो तक ले जाएंगे यह बच्चे कल देश की बागडोर अपने हाथों में लेकर पुनः भारत को विश्व गुरु एवं सोने की चिड़िया के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेंगे l सीके साहू ने देश की स्वतंत्रता प्राप्ति की अपार खुशी के साथ विभाजन के दर्द को सबके सम्मुख प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि भारत को आजादी मिली पर भारत-पाक विभाजन की त्रासदी भी झेलनी पड़ी संस्था के इस आयोजन को अत्यंत सफल व प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थी देश के भविष्य हैं जो देश की एकता व अखंडता को सदा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे l कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को संस्था के प्रमुख ने प्रतीक चिन्ह भेंट की तथा विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031