रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति का प्रदेश उप कार्यालय सीएचएन 145, सड़क नंबर 7, चंद्रनगर, भिलाई में बनवाया गया है जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ला.एस.एन. पटेल द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रधान कार्यालय कबीर नगर रायपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल के करकमलों से किया गया। तदुपरांत भिलाई में प्रदेश उप कार्यालय का शुभारंभ एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह 10 बजे से ध्वजारोहण तदुपरांत प्रदेश उप कार्यालय का उद्घाटन फिर त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बीजे आनंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बतौर छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र बघेल, प्रदेश महासचिव एमए कुरैशी, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग महिला श्रीमती बी.शोभा, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग लवी वी.पटेल, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण हीरालाल वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर तौफिक खान, जिला अध्यक्ष रायपुर महिला ग्रामीण श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, जिलाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण महिला अधिवक्ता शशि यादव, संभागीय उपाध्यक्ष दुर्ग महिला सुनंदा गजभिये, एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सोनी विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हीरा वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन में समिति की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा समस्त पदाधिकारियों से जनहित में कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित रहने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर बीजे आनंद, एमए कुरैशी, आनंद सोनी, बी.शोभा, सुनंदा गजभिये, तौफीक खान, वरूण शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी ने समिति को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास समिति एवं विद्युत कर्मचारी संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सर्वश्री स्वदेश शुक्ला, राजिन्दर सिंह, श्रुति सिंह वरूण शर्मा, नौशाद खान, अजीत साहू, मुनव्वर खान, बसंत दूबे, रामपलट जायसवाल, आदि एवं समस्त प्रांतीय, संभागीय, जिला, नगर के पदाधिकारी भारी तादात में उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930