रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यात्री बस और कार में जबर्दस्त टक्कर हुई है जिससे 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग 3.30 पर जगदलपुर से रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेटावाड़ा के पास हुआ है। देर रात वाहन कार में 5 युवक सवार होकर रायपुर की ओर निकले थे। इसी दौरान रायपुर से जगदलपुर जा रही पायल ट्रैव्हल्स की बस ने गलत दिशा में आकर कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार-बस की भिड़ंत में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। दो युवकों के शव कार में फंसी थी, जिन्हें 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस में सवार थे 35 यात्री, सभी सुरक्षित
सिटी एसपी ने बताया कि घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 5 घंटे घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान दिनेश सेठिया, गौतम गाइन (मारकेल), सचिन सेठिया (नगरनार), अभिषेक सेठिया (जगदलपुर), शाकिब खान (छिंदगढ़ जिला सुकमा) निवासी के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार बस में 35 की संख्या में यात्री सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031