हमर तिरंगा अभियान पूरा होने के बाद भी राजधानी रायपुर के कई घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। अभियान समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा गया है। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री ने अब राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारने की अपील भी कर चुके है। इसके बाद भी अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति उदासीनता समझ से परे है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील की थी कि हमर तिरंगा अभियान के सफलतापूर्वक समापन के बाद वे अब अपने-अपने घरों, दुकानों, संस्थानों में फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारकर और समेटकर जतनपूर्वक रख लें, ताकि उचित अवसर पर ध्वज को पुन: फहराया जा सके। श्री बघेल ने कहा था कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31