What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने 6 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जिसका कर्मचारियों के आधे संगठन ने स्वागत भी किया है, लेकिन कुछ कर्मचारी संगठन सौदेबाजी करते हुए उसे और बढ़ाने की मांग कर रहे है जो की सही नही है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है, वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है, उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी। सरकार का कहना है कि हमारी तमाम योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। कर्मचारियों के आधे संगठन ने 6प्रतिशत डीए बढ़ाने का स्वागत किया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है। उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं, तो ये उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31