पश्चिम बंगाल में इस साल 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की. ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले साल दुर्गा पूजा समितियों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली थी लेकिन इस साल समितियों को 60,000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी. मालूम हो कि बीते साल कोरोना संक्रमण की वजह से दुर्गा पूजा को लेकर तमाम तरह की पाबंदियां भी लगाई गई थीं. हालांकि उम्मीद की जा रही है दो साल बाद इस बार फिर बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम दिखाई पड़ेगी. बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर बंगाल में तैयारियां तेज हो गई हैं. बता दें कि दुर्गा पूजा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होगा और 5 अक्टूबर तक चलेगा
30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सरकारी छुट्टी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Previous Articleदसवीं-बारहवी पूरक परीक्षा परिणाम जारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















