राजिम। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू अपने परिवारिक और राजनैतिक व्यस्तता के बाद भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार दौरे और चैपाल लगातार लोगों के समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें हल करने का भरपूर कोशिश करती है। इसी चौपाल जनसपंर्क छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत रजनकटा में लगाकर लोगों का समस्याओं से रूबरू हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व में बाढ़ और बरसात के कारण हुए क्षतिग्रस्त मकानों का मुवावजा से कई सालों बाद भी नहीं मिला है साथ ही बिजली का ट्रांसफार्मर गौठान के पास होने के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।इसलिए ट्रांसफार्मर अतिशिघ्र हटाने की मांग ग्रामीणों ने किया। इस पर श्रीमती साहू ने उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निदान करने की आश्वासन दिया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान श्रीमती लक्ष्मी ने छतीसगढ़ के लोकप्रिय भुपेश बघेल जी के किसानों, मजदूरों, छात्रों के लिए चलाए जा रहे जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को राज्य संस्कृति, पारंपरिक त्योहार और खेलों से जोड़े रखने के लिए बघेल ने पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सर्वाधिक महत्व दिया। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी के साथ ही धान खरीदी का काम सरकार ने लगातार जारी रखा। जिससे सीएम बघेल की किसानों के बीच एक अच्छी छवि बनकर सामने आई। सरकार बनने के बाद नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। राज्य सरकार की इस योजना की अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इस योजना से आज किसानों की आमदनी बढ़ रही साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। गौठान में मवेशी सुरक्षित रखे जाते हैं। आर्गेनिक खेती के लिये पर्याप्त मात्रा में खाद और पशुओं की देखभाल व उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो रही है। वहीं, गांवों से गोबर खरीदने जैसी योजना भी शुरू की। इसका सीधा फायदा किसानों को होता हुआ नजर आ रहा है। आज किसान गोबर बेच कर बाइक और गाड़िया खरीद रहे हैं। पूरे देश में दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। श्रीमती साहू ने आगे बताया कि बघेल की एक खासियत है कि वे हमेशा प्रदेशवासियों से जुड़े रहते हैं। चाहे सुख हो या दुख, वे हर मौके पर सीधे संवाद की शैली को अपनाते हैं। कोरोना काल में कई बार ये भी देखने में आया कि सीएम ने सीधे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया। आज सीएम एक परिपक्व मतदाताओं के बीच में ‘दाऊ’ के नाम के नाम से जाने जाते है। जबकि युवाओं के बीच में वे ‘कका’ के नाम से लोकप्रिय हैं। इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अगनुराम यादव, खरक राम साहू,भगत राम साहू,भीकम निषाद, रामावतार साहू,रमेश दीवान, चेतन नाई, सुदर्शन साहू,गब्बर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930