एक पत्नी ने अपने पति को पहले मार दिया फिर उसके शरीर के टुकड़े करके उसकी बिरयानी खा गई। दरअसल, यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान की है। यहां स्थित एस्लामशहर नामक एक जगह पर यह खौफनाक घटना सामने आई है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच झगड़े का आलम यह था कि रोज दोनों एक दूसरे को पीटते थे। इन दोनों की शादी काफी पहले हुई थी और एक पांच साल की बेटी भी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पति का एक अन्य महिला से अफेयर हो गया था। पत्नी को यह बात पसंद नहीं थी जबकि पति अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था क्योंकि वह उससे रोज झगड़ा करती थी। उधर पति भी रोज उसे और अपनी बेटी को पीटा करता था। एक दिन अचानक दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और पति चाकू लेकर आ गया। फिर झगड़े के बीच में ही पत्नी ने चाकू छीन लिया। इसके बाद वह हुआ जिसका अंदाजा शायद ही किसी को होगा। पत्नी ने गुस्से में पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं उसने उसी की बिरयानी बनाई और उसे खाने लगी। पुलिस को जब इस बात का पता चला तो पत्नी के घर पहुंचा, वहां पति का आधा अधूरा शव मिला। पूछताछ में महिला ने पुलिस को सारी कहानी जस की तस बता दी। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपने एक बयान में बताया है कि महिला ने अपने पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और फिर उसे पका लिया। पड़ोसियों को घर से जब बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। फिलहाल महिला पुलिस कस्टडी में है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031