रायपुर। बेमेतरा जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंहदेव एवं कलेक्टर बेमेतरा को लगातार पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के बचत राशियों को हितग्राहियों को प्रदान करने का निवेदन किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं आने से हितग्राही के बीच दिनों दिन विभिन्न समस्या उत्पन्न हो रही थी। राशि जारी करने पर सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी.एस. सिंहदेव एवं कलेक्टर बेमेतरा को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेमेतरा जिला के लगभग 5000 हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे किस्त की राशि पहुंच रही है साथ ही प्रदेश के लगभग 1 लाख के 30 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में यह राशि पहुंच रही है। सभापति राहुल योगराज टिकरिहा निरंतर आवास योजना की दूसरी किश्त हितग्राहियों को प्रदान करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे थे। आज राहुल योगराज टिकरिहा के द्वारा की गई मांग पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आने से हितग्राहियों में हर्ष का माहौल है। सभापति राहुल योगराज टिकरिहा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को फोन कर राशि आने की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को बधाई दे रहें है। पूर्व में मेरे द्वारा केंद्रीय व प्रदेश के पंचायत मंत्री को हतग्राहियों की ओर से आग्रह पत्र व पुन: स्मरण पत्र लिखा गया था। आज द्वितीय किस्त जारी होने से बेमेतरा के पांच हजार तो प्रदेश के लगभग 1 लाख 30 हजार से अधिक गरीब हितग्राहियों को राहत मिलेगी उनके अधूरे मकान का सपना जल्द पूर्ण होने का रास्ता जल्द खुलेगा। इसके लिए हितग्राहियों की ओर से केंद्रीय पंचायत मंत्री नरेन्द्र तोमर व प्रदेश के पंचायत मंत्री टीएस बाबा को आभार पत्र जारी किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031