रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने संघ के हड़ताल में शामिल होने संबंधी सोशल मीडिया में चल रहे खबरों का खंडन करते हुए इसे फर्जी करार दिया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ राज्य के सबसे प्रमुख कार्यालय मंत्रालय का एकमात्र और अत्यधिक जिम्मेदार संघ है। राज्य के नियम नीति निर्देश बनाने वाले कार्यालय का संघ होने के नाते हमारी जवाबदारी बहुत अधिक है। विगत 12 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा 6 प्रतिशत महँगाई भत्ता की घोषणा मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के समक्ष की गई थी, जिसका तत्काल शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसी चर्चा में मुख्यमंत्री द्वारा लंबित डीए एरियर और गृह भाड़ा भत्ता पर मुख्य सचिव से चर्चा कर निर्णय लेने पर सहमति दी गई थी, संघ इन आदेशों को शीघ्र जारी करने की मांग करता है। आज कुछ सोशल मीडिया पर मंत्रालय संघ के हड़ताल में शामिल होने सम्बन्धी फर्जी खबरें प्रसारित हुई है, कुछ फर्जी वीडियो जारी हुए है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ यह स्पष्ट करता है कि वर्तमान में संघ मुख्यमंत्री के आश्वासन की शीघ्र पूर्ति को लेकर आश्वस्त है एवं ऐसी किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं है। हड़ताल में शामिल होने संबंधी खबरें पूरी तरह निराधार है एवं मंत्रालयीन कर्मचारी संघ इसका खंडन करता है।
छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के हड़ताल में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी-संघ
Next Article सुबह उठकर जरूर करें ये काम, सफलता दौड़कर आएगी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















