राजिम। छतीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कुछ समस्याओं के समाधान के लिए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर अवगत कराते हुए समाधान कराया और अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती साहू ने छुरा विकास खंड के ग्राम कुम्हरमरा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। जिपं सदस्य को ग्राम कुम्हरमरा में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी भवन नही है, बच्चे सामुदायिक भवन में पढते है, वंहा भी बरसात के दिनों में कीचड भरी रास्ते पर चलना पड़ता है।वंहा पक्की सड़क की जरूरत है। महिलाओं ने बताया कि पीने की पानी संबंधी समस्या हैं।

ग्रामीणों ने जिपं सदस्य को क्षेत्र की पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। आज तक क्षेत्रीय नेताओं का इस गांव की समस्याओं पर नजर नहीं पहुँची, लेकिन जब जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू आदिवासी महिलाओं की बीच पहुँची, तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने छतीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्या आदरणीय श्री भुपेश बघेल जी की लोकप्रिय योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गांव गरीब, मजदूरों, की सरकार हैं ।गांव को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के दिशा में कार्य कर रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031