संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा तथा शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला परसदा में आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ” हमर तिरंगा ” कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित लोकखेल — कुर्सी दौड़ एवम भौंरा चलाना प्रतियोगिता आयोजित किया गया । स्थानीय खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला । बच्चे कुर्सी दौड़ एवम भौंरा चलाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए । ” हमर तिरंगा ” कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 20 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक लगातार- देशभक्ति गीत , चित्रकला , रंगोली प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता , स्तर अनुरूप वाचन , कुर्सी दौड़ , भौंरा चलाना , प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता , बड़े बुजुर्गों द्वारा कहानी सुनाना जैसे विविध प्रतियोगिताआयोजित की गई । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि बच्चों में बहुत सी प्रतिभाएं होती है , ऐसे प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है तथा उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है । पढ़ाई के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप का बहुत ही महत्व है इससे बच्चों के सह संज्ञानात्मक क्षेत्र का विकास होता है । उन्होंने शिक्षकों के साथ साथ बच्चों को पूरे प्रतियोगिता के संयोजन एवम सहभागिता के लिए बधाई दिया । प्रतियोगिता के दौरान प्रमुख रूप से — श्री के.पी.चौबे , श्री एस.के.यदु , श्री मोहित शर्मा , श्री नरेश यादव , श्री के.पी.ठाकुर , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्री सुशील साहू , श्री जयंत कुमार वर्मा , श्री पी.के.साहू , के.के. शुक्ला , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती एम.एस.खलखो , श्री कोमल ठाकुर , श्रीमती मेघा गुप्ता सहित एसएमसी सदस्य , पालक एवम बच्चे उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930