उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सात बच्चों के पिता द्वारा पांचवां निकाह करने का मामला सामने आया है. चोरी-छिपे हो रहे विवाह के दौरान उसके सातों बच्चों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पिता को भी मौके पर मारा-पीटा भी. पिता और बच्चों के हंगामे के बीच शादी के लिए आई पांचवी दुल्हन मौका देखते ही फरार हो गई. पुलिस ने मौके से पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि बच्चों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है. बता दें, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नगरा इलाके का है. यहां के मोहल्ला पटिया निवासी 55 वर्षीय शफी अहमद पांचवीं शादी करने जा रहा था, लेकिन उसी समय शफी अहमद के सातों बच्चे मौके पर पहुंच गए और बवाल करने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात शफी अहमद चोरी-छिपे निकाह करने जा रहा था. जब इसकी जानकारी उसके सातों बच्चों को हुई तो वह मां के साथ मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा.
दो पत्नियों को हज पर भेजा
बच्चों का कहना है कि पिता ने जिस महिला के साथ पहली शादी की थी, उसको तलाक दे दिया था. दूसरी शादी के बाद मां ने सात बच्चों को जन्म दिया. बच्चों का आरोप है कि इसके बाद पिता ने तीसरी और चौथी शादी सबसे छिपाकर की और दोनों को हज पर भेज दिया है.
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया
बच्चों का कहना है कि पिता शफी अहमद पिछले कुछ महीनों से हम लोगों को खर्चा नहीं दे रहे थे और आज पांचवी शादी करने जा रहे थे. बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर कोतवाली तेज प्रकाश सिंह का कहना है कि बच्चों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
मंडप से भागी दुल्हन
वहीं बताया जा रहा है कि निकाह के समय जब शफी अहमद के सातों बच्चे मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता की पिटाई करने लगे, तभी सज-धज कर मंडप में बैठी दुल्हन वहां से भाग निकली. पुलिस टीम उसकी भी तलाश में जुटी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031