उत्तर प्रदेश के जालौन में हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आाय है, जहां पति ने अपने 7 साल के बेटे के सामने ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. आग से लिपटी पत्नी शोर मचाकर तड़पते हुए छत की तरफ भागी. शोर सुनकर घर और परिवार के लोग आ गये, जिसके बाद आनन-फानन में आग बुझाई और महिला की जान बचाई गई. फिलहाल, पीड़ित पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाला पति भी घटना के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घटना कोटरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर की है. यहां पर झांसी जनपद के ककरबई थाना क्षेत्र के सिया खरका की रहने वाली पुष्पा अपने पत्नी मूलचंद्र से झगड़ा करके तीन बच्चों के साथ 2 दिन पहले मायके आ गई थी. इसके बाद उसका पति मूलचंद रविवार को उसे मानने के लिए ससुराल पहुंच गया. इस दौरान उनके बीच विवाद भी हुआ मगर परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया. सोमवार की दोपहर को जब सभी लोग काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, इसी दौरान मूलचंद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जहां पत्नी पुष्पा ने उसे नशे में धुत देखा तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मूलचंद ने पेट्रोल लाकर अपने 7 साल के बेटे जतिन के सामने ही उसकी मां पुष्पा के ऊपर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी, जिससे महिला आग की लपटों में घिर गई और चीखते हुए छत की ओर भागी. इसी दौरान मूलचंद ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, मगर अधिक नशे में होने के कारण वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा. शोर को सुनते ही आसपास और घर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला को आग की लपटों से बचाया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031