गैर कर्मचारियों संगठन के मांगो पर भी गंभीरता दिखाये सरकार – जन स्वास्थ्य रक्षक संघ
रायपुर – पिछले दिनों से चली आ रही संयुक्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन सरकार से संतोष जनक आश्वासन मिलने के कारण से समाप्त हो गया हैं जो बहुत ही अच्छी बात हैं, कर्मचारियों का ड्यूटी में न आने से आम लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा था, और हक की वाजिब मांग मिलना ही चाहिए। पर क्या सरकार का सिर्फ और सिर्फ अपने नियमित कर्मचारियों के प्रति ही सहानुभूति दिखाना , कतई उचित नहीं कहा जा सकता हैं, सरकार को अपने अनियमित कर्मचारियों, के साथ ही गैर कर्मचारी संगठनो के मांगो पर भी पूरी सहानुभूति दिखानी चाहिए उक्त विचार छ. ग. जनस्वाथ्य रक्षक संघ के प्रांतीय सचिव अश्वनी साहू ने व्यक्त करते हुये कहा कि, जनस्वास्थ रक्षक संघ के एक सूत्रीय मांग स्वास्थ्य विभाग में संविलयन पर भी सरकार को जरूर ही ध्यान देनी चाहिए। ज्ञात हो कि जनस्वाथ्य रक्षको की नियुक्ति वर्ष 1995 – 96 में संयुक्त मध्य प्रदेश व छ. ग., मे उस समय के तत्कालीन काग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था। उस समय जनस्वास्थ रक्षक को अपने नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जिलाचिकत्सालयो में 6 माह का कुशल प्रशिक्षण देकर, जिला पंचायत में पंजीकृत कर अपने अपने गांव स्तर में प्राथमिक उपचार करने के लिये दक्ष बनाया था, साथ ही सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में जनस्वाथ्य रक्षक अपनी सहभागिता निभाया करते थे जिसे बाद में अन्य सरकार के सत्ता में आने के बाद उक्त योजना को बंद कर दिया गया तब से ही जन स्वास्थ्य रक्षक संघ अपने अधिकार की लडाई को आज तक लडते आ रहे हैं जिसे आज तक सफलता नहीं मिल पाया हैं। स्वास्थ्य रक्षक आज भी बेरोजगारी पूर्वक जीवन जीने के लिये मजबूर हैं। साल 2008 में अपने मांग के लिये किये थे 7 माह से लगातार धरना प्रदर्शन जन स्वास्थ्य रक्षक संघ ने सन् 2008 में रायपूर के बुढा तालाब स्थित धरना प्रदर्शन जगह में लगातार 7 माह तक धरना प्रदर्शन किया था जो अपने आप मे एक रिकार्ड था पर, उस समय के मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह ने स्वास्थ्य रक्षक संघ के हित में किसी भी प्रकार से सहयोग न करते हुये दंडात्मक व्ववहार भी किया जिससे संघ के प्रांताध्यक्ष फेरू सिह राजपूत व प्रांतीय सचिव अश्वनी साहू, प्रवक्ता भरत लाल गुप्ता ,परमेशवर साहू, सहित सभी जनस्वास्थ रक्षको के विचार से उस समय के छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष डाँ चरण दास महंत, सत्यनारायण शर्मा, शहर अध्यक्ष स्व. इंदर चंद धडीवाल,रमेश वर्लयाणी जी के समक्ष अपने मांग को रखते हुए रंग मंदिर स्थित काग्रेस भवन में विशाल सम्मेलन के साथ प्रदेश के सभी स्वाथ्य रक्षक काग्रेस में शामिल हो गये थे,। सभी कांग्रेसी नेताओ ने सत्ता मे आते ही स्वाथ्य रक्षको के मांग को पूरा करने का वादा किये थे, पर उस समय काग्रेस सत्ता में नही आ पाया था पर, अब काग्रेस सत्ता में आ गया हैं और जनस्वास्थ रक्षक वहीं के वहीं खडे अपने मांग के पूरा होने का बाट जोह रहा हैं। वर्तमान सरकार के सत्ता में आते जन स्वास्थ्य रक्षक संघ ने अपने मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. बाबा को कई बार अवगत करवा चुके हैं। पर अभी तक सिर्फ पूर्ववर्ती सरकार की भाँति आश्वासन ही मिलता आ रहा हैं, संघ के प्रांतीय सचिव अश्वनी साहू ने जन स्वास्थ्य रक्षको के माँग को शासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुये माँग को पूरा करने का मांग मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से किये हैं।



















