रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नये ताप विद्युत गृह के स्थापना की घोषणा किये जाने हेतु धन्यवाद सभा का आयोजन मड़वा क्षेत्र के ताप विद्युत गृह ईकाई के मुख्य अभियंता एवं मड़वा क्षेत्र के अभियंता संघ के अध्यक्ष एचएन कोसरिया द्वारा आव्हान पर 5 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे, महासचिव मनोज वर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समस्त इंजीनियरों ने खड़े होकर तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ धन्यवाद दिया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त महासचिव मनोज वर्मा को आदमकद पुष्पहार से मड़वा ईकाई के इंजीनियरों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 5 सितंबर को मड़वा ताप विद्युत गृह ईकाई में अभियंता संघ छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा अभियंता संघ के महासचिव मनोज वर्मा का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ताप विद्युत गृह के स्थापना किये जाने की घोषणा हेतु समस्त अभियंता द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के ऊर्जवान एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अभियंता साथियों द्वारा महासचिव मनोज वर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया एवं ताप विद्युत गृह स्थापना की योजना तैयार करने हेतु योजना से संबंधित प्रत्येक अभियंता को बधाई दी गई। महासचिव मनोज वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में ताप विद्युत गृह में उपस्थित समस्त अभियंता समेत विभिन्न क्षेत्र से आये अभियंता को अपने पूर्ण क्षमता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ताकि छत्तीसगढ़ राज्य के सम्मानीय उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा मिलती रही साथ ही साथ महासचिव द्वारा पावर प्लांट में कार्यरत अभियंता की समस्याओं को भी संज्ञान में लिया गया। एवं उसके निराकरण हेतु पुरजोर प्रयास किये जाने हेतु संकल्प लिया गया। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य रुप से 5 सिंतबर 2022 को शिक्षक दिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं मड़वा ताप विद्युत गृह क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बच्चों हेतु स्कूल खोले जाने के लिए प्रयास किये जाने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे ने नये ताप विद्युत गृह की स्थापना की घोषणा किेये जाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद प्रेषित किया। एवं कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर हरीश चालकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीराम जी सिंग, केमिस्ट तिवारी, अधीक्षण यंत्री आरके बंछोर, महेश ठाकुर, कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा, विवेक अवस्थी, बिम्बीसार एवं अभियंता संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा सहित मड़वा एवं कोरबा ईकाई कार्यरत भारी संख्या में अभियंतागण उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का आभार मड़वा ताप विद्युत गृह ईकाई के प्रमुख मुख्य अभियंता टीआर कोसरिया सर ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31